पौड़ी – संस्कृति विभाग पौड़ी के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रामसेवक कैलखुरी को संस्कृति पुरातत्व एवं भारतखंडे विभाग में 34 वर्ष की उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त पर विभाग के अधिकारी कर्मचारी के साथ ही संस्कृति कार्मियों ने उन्हें भावपूर्ण विदाई दी। विभाग के सहायक निदेशक आशीष कुमार ने शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। श्री कुमार ने श्री कैलखुरी की संस्कृति विभाग के साथ ही पुरातत्व एवं भारतखंडे संगीत महाविद्यालय में उनके द्वारा दी गई सेवा का उल्लेख कर, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
आशीष कुमार ने कहा शासकीय सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त एक प्रक्रिया का हिस्सा होती है। उन्होंने कहा कि श्री कैलखुरी द्वारा विभाग को दिए गए। सराहनीय सहयोग एवं मार्गदर्शन विभाग के कार्मिकों को प्रेरणादायी रहेगा। रामसेवक कैलखुरी ने सभी सहयोगी का आभार व्यक्त किया तथा अपने दायित्वों के निर्वहन में दिए गए, सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रसिद्ध लोक गायक एवं संगीतज्ञ अनिल बिष्ट ने भी उनकी सेवा की सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम का भी संचालन किया। विदाई देने वालों में बी. एस. नेगी, के. एस नौटियाल, प्रमेन्द्र नेगी, सी. पी. पोखरियाल सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं संस्कृति कर्मी आदि उपस्थित थे।
प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता एवं प्रोटोकॉल मंत्री डा0 धन सिंह रावत ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए, योजनाओं […]
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat. Duis aute irure dolor in reprehenderit in voluptate velit esse cillum dolore eu fugiat nulla pariatur