-
रिपोर्ट -आशुतोष ममगाईं
- पर्वतीय राज्य उत्तराखंड शुरु से ही अपने आप में सामाजिक ,धार्मिक, राजनेतिक व प्राकृतिक रूप से अन्य राज्यों से 21 रहा हैं . यहाँ पुरुषों ने तो विश्व में अपनी छाप छोड़ी ही हे लेकिन नारीशक्ति भी उनसे पीछे नहीं रही. इसी क्रम में प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना , पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक व
उत्तराखंड की बेटी आरुषि निशंक ने अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों के माध्यम से एक बार फिर “सुपर 100 नेक्स्ट जैन” में शामिल होकर उत्तराखंड को गौरव प्रदान किया है।
- “सुपर 100 नेक्स्ट जैन” का आयोजन दुबई के पाम जुमेराह में आयोजित किया गया। सुपर 100 नेक्स्ट जैन एक विश्व प्रसिद्ध पुस्तक है , जिसमें विश्व भर के उन 100 शीर्ष व्यक्तित्व वाले युवाओं का नाम सम्मिलित किया जाता है जिन्होंने कम उम्र में ही किसी विशेष क्षेत्र में बड़ी बड़ी उपलब्धि हासिल की हो .
आरुषि निशंक को इसमें महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण और विश्व में भारतीय संस्कृति एवं कला के प्रचार प्रसार करने हेतु शामिल किया गया। इस पुस्तक को संयुक्त अरब अमीरात के प्रमुख हस्तियों के मध्य दुबई में लांच किया गया ।
याद हो कि आरुषि निशंक को इससे पूर्व सामाजिक कार्य व सांस्कृतिक संरक्षण हेतु विश्व प्रसिद्ध पत्रिका फोर्ब्स मिडिल ईस्ट में स्थान मिल चुका है ।जो कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है । उत्तराखंड की इस प्रतिभाशाली बेटी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
ज्ञात हो कि आरुषि निशंक सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना है। आरुषि पोखरियाल यह सम्मान पाकर बेहद खुश हैं। उन्होंने
खुशी जताई है कि उत्तराखंड की एक बेटी को ये सम्मान मिला है। ये उनके लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं और इससे वो महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम करने के लिए और भी ज्यादा प्रेरित होंगी। आपको बताते चलें कि आरुषि पोखरियाल हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी हैं।
इससे पहले आरुषि को उत्तराखंड प्राइड, बीईंग वूमेन ,स्वयंसिद्ध राष्ट्रीय सम्मान, यूथ आइकॉन ऑफ द ईयर (दुबई), उत्तराखंड गौरव सम्मान और मोस्ट आइकनिक पर्सनैलिटी अवार्ड (दुबई) जैसे सम्मान भी मिल चुके हैं। आपको बता दें कि आरुषि पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित बिरजू महाराज की शिष्या भी हैं.
- वह विश्व के 15 से अधिक देशों में अपनी प्रस्तुति दे चुकी है ।साथ ही वह एक सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ साथ फिल्म निर्मातीएवं उद्यमी भी है । आरुषि महिलाओ एवं युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। युवाओ व महिलाओं में उनके हजारों प्रशंसक हैं। वह नमामि गंगे कार्यक्रम की प्रमोटर और स्पर्श गंगा अभियान की ब्रांड अम्बेसडर भी है।
इस कार्यक्रम में भारतीय कौंसलर श्री विपुल ,बिज्जू नैना, ,पारस सहादतपूरी ,वासु श्रॉफ के साथ ही दुबई के सांस्कृतिक प्रमुख ओर कई बड़ी-बड़ी हस्तियां मौजूद थी।
Sat May 4 , 2019
Ashutosh mamgain नगांव मिल में काम करने वाले बिश्वजीत मजूमदार नेे मान ली सरकार से हार। 55 साल के बिश्वजीत इतना संघर्ष करने के बाद जिंदगी की जंग हार गये । लगभग 28 महीने से वे अपनी तनख्वाह के लिए गुहार लगा रहे थे, लेकिन ना तो उनको सैलरी के पैसे […]